:हिंगोरा सिंह:
अम्बिकापुर: मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापाक एवं प्रख्यात संत सदगुरुदेव श्रीसतपालजी महाराज की प्रेरणा से जिला सरगुजा प्रभारी महात्मा सुगंधी बाईजी के मार्गदर्शन में मानव सेवा दल जिला सरगुजा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त भारत के थीम पर जन जागरण अभियान चलाया गया।
इस अभियान में मुख्य अतिथि नगरनिगम अंबिकापुर के महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं विशिष्ट अथिति पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैकरा ने स्वयंसेवकों के साथ वार्ड क्रमांक 4 में जनसंपर्क के माध्यम से कैरी बैग का वितरण किया एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को जागृत किया।