MP Bhopal News नेहरू की पहली प्राथमिकता और प्रतिबद्धता आधुनिक भारत
MP Bhopal News भोपाल ! मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की पहली प्राथमिकता और प्रतिबद्धता आधुनिक भारत के निर्माण और उसे आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ देश को मजबूत अर्थव्यवस्था देने की थी, उन्होंने इस संकल्प को पूरा करते हुए आधुनिक शिक्षालय और सार्वजनिक क्षेत्र के विशाल उद्योगों को स्थापित किया तथा भारत को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया।
MP Bhopal News सिंह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु (बाल दिवस) की जयंती पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरु के यह महान कार्य हमारे आगे बढ़ते हुए देश और लोगों की जरूरतों को आज भी पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि नेहरू जी भारत के सच्चे शिल्पकार, दूरदर्शी व्यक्तित्व थे। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था की नींव रखी, भेल का निर्माण किया, एनटीपीसी बनाया और बड़े-बड़े बांध बनाए।
MP Bhopal News पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि देश की आजादी के आदोलन में पंडित जवाहर लाल नेहरू 9 साल तक जेल में रहे। उन्होंने आजाद भारत में देश के नवनिर्माण में योगदान दिया है, भारत आज विश्व पटल पर अग्रणी पायदान पर स्थापित है वे दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने सादा जीवन जिया और देश को विकास की पटरी पर लाकर खड़ा किया। देश से गरीबी बरोजगारी दूर करने का सबसे बेहतर उपाय था भाईचारे का वातावरण बनाना, जो पं. नेहरू ने किया था। वहीं काम आज राहुल गांधी कर रहे हैं, भारत जोड़ों यात्रा इसी के मद्देनजर निकाली जा रही है।
MP Bhopal News इस कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक पी.सी. शर्मा सहित प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, जे.पी. धनोपिया, दीपचंद यादव, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, कैलाश मिश्रा, एन.पी. शर्मासहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।