चारामा। नगर निकाय चुनाव में आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद से ही नगरीय क्षेत्रो मे चुनाव प्रत्याशियो की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। प्रत्याशी अपने अपने दावो को लेकर लोगो के बीच अभी से मुखर होकर पहुँचने लगे है और पार्टी आलाकमान के पास भी अपने लिए चुनाव लडने की पेशकश कर चुके है। हालाकि अभी तक किसी भी पार्टी की ओर से किसी भी प्रत्याशी को लेकर कोई घोषणा या स्पष्ट चेहरा सामने नही आया है। जिसके चलते सभी प्रत्याशी अपने अपने स्तर पर चुनाव प्रचार में जुट गये है। फिलहाल नगर पंचायत चारामा में लोगों के बीच भाजपा और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियो के सामने लाये जा रहे है। जिसमें भाजपा से वर्तमान अध्यक्ष नाम प्यारे लाल देवांगन, पूर्व उपाध्यक्ष नंद कुमार ओझा, वर्तमान पार्षद उमादेवी शर्मा सहित नगर में लोकप्रिय युवा चेहरा उत्तम साडु के नाम की चर्चा हो रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज, वर्तमान पार्षद सुभाष सोनकर, रानु कमलेश सेन और वरिष्ट कांग्रेसी नेता लोकेश किरी एवं अन्य कई नामों की चर्चा सुनाई दे रही है। लेकिन नगर वासियो से नये और युवा चेहरों की माँग सामने आ रही है। पुर्व और वर्तमान चेहरों को नगर वासी नपसंद और नकारते हुए दिखाई दे रहे है। नगरवासियों के अनुसार नगर पंचायत चारामा में भुनेश्वर नागराज के बाद उनकी पत्नि सुमित्रा नागराज के बाद प्यारे देवांगन को मौका मिला। लेकिन वर्तमान में नये और युवा चेहरे की डिमाड लोगों से लगातार सामने आ रही है। ऐसे में भाजपा से एक मात्र युवा और नया चेहरा उत्तम साडु और काग्रेस से नया और युवा चेहरा सुभाष सोनकर का नाम नगर में सबसे ज्यादा सुनाई दे रहा है। क्योकि दोनो राजनीति में वर्षों से है। और दोनों की छबि और समाज सेवा नगर में लोकप्रिय है। ऐसे में अगर पार्टी इनको अपना उम्मीदवार बनाती हैं तो नगर को युवा चेहरा अध्यक्ष के रूप में देखने को मिलेगा। हालाकि भाजपा और कांग्रेस से अन्य प्रत्याशी टिकट की जददोजडत में लगे हुए है। लेकिन जनता के बीच उनकी कुछ खास चर्चा दिखाई नहीं दे रही है। कांग्रेस से मुनेश्वर नागराज भले ही प्रबल दावेदार है, लेकिन पिछले चुनाव में पार्टी से बागी होकर निर्दलीय लड़ने और करारी शिवसत मिलने के कारण उनके इस बार पार्टी से दावेदारी मिलने पर संशय बना हुआ है। वही भाजपा से वर्तमान अध्यक्ष प्यारे लाल देवांगन एक नया चेहरा सामने आये थे, लेकिन जनता के मुताबित उन्होंने कोई विशेष काम नही किया और लगातार उन पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के मामले मीडिया में छाये रहेऔर नगर के विकास के लिए कोई नया विशेष काम उन्होने पाँच साल में नही कराया। नगर के पुजनीय तालाबों की स्थिति 05 साल में जस की तस है, नगर में कोई खेल मैदान, गार्डन, नये कॉम्पलेक्स पुटपाथ या नये आयोजन स्थल की जनता की मॉग में कोई भी कार्य नहीं किया गया। इसलिए 05 साल में ही जनता उनसे नाराज नजर आ रही है। और जिस पर प्रकार के करप्शन और पैसे के दुरूपयोग के आरोप उन पर लगातार लगे ऐसे में नगर में भाजपा को जीतने में भी दिवकते आ सकती है लेकिन बीते 15 वर्षों से नगर में समाज सेवी के रूप में कार्य करने वाले उत्तम साडु भाजपा की इस हार को जीत में बदल सकते हैं। यही कांग्रेस से सुभाष सोनकर की छवि पुरे चारामा में सबसे अच्छी है और उन्हें सोनकर समाज जो कि चारामा की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है का पूरा साथ है जिससे कांग्रेस की ओर से अगर उन्हें प्रत्याशी बनाया गया तो वे कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित कर सकते है।
नगरीय क्षेत्रो मे चुनाव प्रत्याशियो की सुगबुगाहट शुरू हो गई है
18
Jan