चंपा- रेडक्रॉस आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में 2021 से निवासरत 70 वर्षिय चंपा मां का निधन हो गया। मानसिक रूप से अस्थिर, लावारिस अवस्था में पूलिस को गस्त के दौरान 2021 में चंपा मां मिली थी। तब से निरंतर ईलाज व अच्छे देखभाल से स्वस्थ चंपा मां का घर रेडक्रॉस आस्था निकुंज वृद्धाश्रम बन गया था। कलेक्टर एवं अध्यक्ष हरिश के मार्गदर्शन में चंपा मां का ससम्मान अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर सचिव सह सीएमएचओ संजय बसाक, डिप्टी डायरेक्टर सुचिता लकड़ा, पार्षद शंभू रेडक्रॉस सोसायटी के ओआईसी सह उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर एम चेरियन, प्रबंधक अनिल देवांगन, सदस्य विजय पांडे, हनुमंत राव, बालेश्वर पासवान , मंगलू हितेंद्र, सपना, सविता ,विजय, प्रिया ,आश्रम के सभी माताएं आदि उपस्थित थे
कलेक्टर एवं अध्यक्ष बस्तर हरिश एस. के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस, परिवार बन ससम्मान चंपा मां का अंतिम संस्कार किया
05
Jan