छिर्रालेवा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन

सरायपाली- शाउमावि दुलारपाली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम छिर्रालेवा में रखा गया है। शिवर का शुभांरभ उपसरपंच पवन सिदार द्वारा माँ भारती, माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के तैल्यचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम कुमार भोई, शंखलाल जगत, बिलास पटेल, डॉ.गोपीनाथ साहू, अहिल्या नायक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रेमानन्द भोई ने की। प्रथम दिवस बौद्धिक परिचर्चा के दौरान सहायक प्राध्यापक अंकित भोई ने डिजिटल साक्षरता से ज्ञान लाभ विषय पर अपनी बात रखते हुए सरल और रोचक उदाहरणों से स्वंयसेवकों ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारी दी।सहायक प्राध्यापक श्रीमती सपना भोई ने घरेलू उदहरणों से सपना कैसे साकार करें विषय पर जानकारी दी। श्रीमती गायिका पटेल ने व्यायाम और उसके महत्व विषय पर व्याख्यान दिये। द्वितीय दिवस विशेषज्ञ के रूप में व्याख्याता स्वामी आत्मानन्द विद्यालय बसना के योगेश प्रधान, राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए चयनित श्रीमती सुष्मिता प्रधान, नोटरी अधिवक्ता शशीकांत पटेल, व राकेश महापात्र उपस्थित थे। जिन्होंने बच्चों द्वारा पूछे गए सभी सवालों का जबाब देते हुए उनकी जिज्ञासा शांत किये। तृतीय दिवस देश के विकास पर हमारा योगरान विषय पर गिरधारी साहू तोरेसिंहा, जीवन में खेलों का महत्व-केशव सेठ, डिजिटल साक्षरता पर रोहिना प्राचार्य अजय जायसवाल, टूटीकोना प्राचार्य श्याम कुमार भोई ने जानकारी दी । शिविर में सभी स्वंय सेवक, एनएसएस प्रभारी कृष्ण कुमार नायक और श्रीमती अहिल्या नायक और बिलास पटेल के नेतृत्व में विशेष योगदान दे रहे हैं । प्रातःकालीन योग और व्यायाम सिखाने के लिए कन्हैयालाल पटेल, टेकलाल पटेल, शिबोदास, दुर्गाशंकर श्रीवास, अंगद असगर का योगदान प्राप्त हो रहा है।