बलौदाबाजार: वन विभाग ने सोनाखान और अर्जुनी रेंज में लगातार कार्रवाई करते हुए जंगली जानवरों के शिकार में लिप्त पांच शिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये सभी शिकारी गांजरडीह बीट में रात्रि गस्त के दौरान पकड़े गए हैं।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इनमें से एक आरोपी पहले भी जंगली जानवरों का शिकार करने के जुर्म में जेल जा चुका है। सभी गिरफ्तार शिकारियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
इस सफल कार्रवाई में उप वनमंडलाधिकारी कसडोल हितेश ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी अनिरुद्ध भोई, वन परिक्षेत्र सहायक अधिकारी योगेश साहू, प्रवीण आडीले, भानुप्रताप आजाद और तृप्ति जायसवाल की अहम भूमिका रही है।
वन विभाग की सतर्कता से शिकारियों में हड़कंप
वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से शिकारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग लगातार जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है और शिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
जनता से अपील
वन विभाग ने जनता से अपील की है कि वे जंगली जानवरों का शिकार करने वालों के खिलाफ सूचना दें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।