पतंजलि परिवार ने किया योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल का भव्य स्वागत
बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य प्रभारी संजय अग्रवाल के बलौदा बाजार आगमन पर पतंजलि परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी हेमंत टिकरिहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से उनका अभिनंदन किया।
प्रांत स्तरीय बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
आगमन के पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पतंजलि परिवार के प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन और योग के प्रचार-प्रसार से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में भारत स्वाभिमान के महामंत्री श्री राम शर्मा, पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी गणेश तिवारी, भारतीय शिक्षा बोर्ड के राज्य प्रभारी छबिराम साहू, सोशल मीडिया राज्य प्रभारी श्रवण केजरीलाल, किसान सेवा समिति के सह राज्यप्रभारी निकेतन साहू, राज्य कार्यकारिणी सदस्य तिलक साहू, रवानी, सुरेश परवरिया, आध्यात्मिक सलाहकार निधि शर्मा, पतंजलि राज्य कार्यालय प्रभारी हेमंत साहू एवं योग आयोग अध्यक्ष के निज सचिव देवीलाल साहू उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय समीक्षा बैठक और योग कक्षाओं के विस्तार पर जोर
प्रांत स्तरीय बैठक के उपरांत बलौदा बाजार जिले के पांचों घटकों—भारत स्वाभिमान न्यास, योग समिति, युवा भारत, महिला पतंजलि, किसान सेवा समिति एवं सोशल मीडिया—की मासिक समीक्षा बैठक ली गई। इसमें संजय अग्रवाल ने जिले में चल रहे पतंजलि के कार्यों की समीक्षा की और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

बैठक के दौरान जिले में संचालित नि:शुल्क योग कक्षाओं के विस्तार तथा नए सह-योग प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण आयोजित करने संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही हरिद्वार से प्रशिक्षित मुख्य योग शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
इस जिला स्तरीय बैठक में योग समिति के जिला प्रभारी गंगाराम साहू, युवा भारत के जिला प्रभारी विष्णु देवांगन, सोशल मीडिया जिला प्रभारी लोकेश चंद्र कन्नौजे, महिला पतंजलि की जिला प्रभारी मीना साहू, निर्मला वर्मा, अखिलेश्वरी शुक्ला, राजेश्वरी बघेल, पुष्पा वर्मा, देवकुमारी वर्मा, अंजलि कनौजे, सविता तंबोली, बुद्ध वर्मा, गोपाल कनोजे, धरमलाल साहू, परमेश्वर देवांगन, रितेश मिश्रा, समरथ साहू, अशोक कुमार वर्मा, राकेश निर्मलकर, लीलाधर वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, ज्ञान प्रकाश वर्मा, हेमंत साहू, राजवीर सिंह ठाकुर, तुलेंद्र साहू, राजेंद्र कुमार निर्मलकर, सुरेश दुबे, सुशील जायसवाल, हेमराज, सुचिन वर्मा और रोशन पटेल सहित बड़ी संख्या में पतंजलि परिवार के सदस्य उपस्थित थे।