छग कांग्रेस सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग का आज सारंगढ़ दौरा

ब्लॉक कांग्रेस की बैठक व जनसंपर्क में होंगी शामिल

​सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग सोमवार, 27 जुलाई 2026 को सारंगढ़ प्रवास पर आ रही हैं। उनका आगमन सुबह 11:00 बजे लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह, सारंगढ़ तय हुआ है।
​जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ के महामंत्री गोल्डी नायक ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन की अगुवाई में जिले के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, वरिष्ठ कांग्रेसी और सभी पदाधिकारी विश्राम गृह में सह-प्रभारी का भव्य स्वागत एवं अभिवादन करेंगे। तत्पश्चात वे जिला कांग्रेस कार्यालय रायगढ़ रोड सारंगढ़ के लिए रवाना होगी जहां वे नगर कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक लेंगी। ​इसके पश्चात, सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग ग्राम बैंगीनडीह में कांग्रेस कार्यकर्ता शत्रुघ्न पटेल जी के निवास स्थान के लिए रवाना होंगी। वहाँ सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक के दौरान वह क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी।

​जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं से सुबह 10:30 बजे, लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह सारंगढ़ में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *