नगर निगम चुनाव की तैयारी: भिलाई में BJYM ने कसी कमर, नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा टास्क

रमेश गुप्ता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल के निर्देशानुसार युवा मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार और आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी रामजी भारती, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, भाजयुमो जिला प्रभारी दीक्षा अग्रवाल, सह प्रभारी मुकेश साहू, जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, जिला महामंत्री विनय सेन एवं अमित राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

साथ ही बैठक में प्रदेश मंत्री आकाश ठाकुर, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य कुंदन फेकर, प्रदेश नीति अनुसंधान प्रमुख विशाल दीप नायर, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी अमित मिश्रा, प्रदेश खेल एवं कला सह-प्रमुख प्रशम दत्ता, प्रदेश शासकीय योजना सह प्रमुख कुशल साहू, जिला युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद ताम्रकर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

युवा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत: सौरभ जायसवाल

बैठक को संबोधित करते हुए BJYM जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले समय में प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

अनुशासन और सेवा से मिलेगी संगठन को नई ऊंचाई: पुरुषोत्तम देवांगन

भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। अनुशासन, समर्पण और सेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए युवा मोर्चा जिले में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

प्रत्येक मंडल और बूथ को मजबूत करने का लिया संकल्प

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने, प्रत्येक मंडल व बूथ को सशक्त बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। यह बैठक संगठन की एकता, अनुशासन और युवा शक्ति के अद्भुत समन्वय का प्रतीक रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *