भिक्षुक महिला को 2 दिन बंधक बनाकर गैंगरेप, जबरन पिलाई शराब

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक बेसहारा भिक्षुक महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने का मामला प्रकाश में आया है।वानियत की हदें पार करते हुए आरोपियों ने महिला को दो दिनों तक कमरे में बंद रखा और जबरन शराब पिलाकर दरिंदगी की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बंधक बनाकर दो दिन तक किया सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला जैजैपुर इलाके में भिक्षा मांगकर अपना गुजारा करती है। आरोप है कि राजकुमार कंवर और छतराम कंवर नामक दो युवकों ने महिला को बहला-फुसलाकर राजकुमार के सूने मकान में बंद कर दिया।

इसके बाद आरोपियों ने महिला को जबरन शराब पिलाई ताकि वह विरोध न कर सके। दो दिनों तक बंधक बनाकर दोनों आरोपी उसके साथ लगातार सामूहिक दुष्कर्म करते रहे।

चंगुल से छूटकर थाने पहुंची पीड़िता, BNS की धाराओं में केस दर्ज

आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद बदहवास हालत में पीड़िता जैजैपुर थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया।

पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1) [सामूहिक दुष्कर्म] और 127(2) [गलत तरीके से बंधक बनाना] के तहत मामला दर्ज किया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों—राजकुमार कंवर और छतराम कंवर को 24 घंटे के भीतर धर दबोचा। पुलिस ने दोनों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं और दस्तावेजी साक्ष्यों को जुटाने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *