कहरा समाज द्वारा नवनियुक्त एल्डरमैन मनोज आदित्य का किया गया सम्मान

0 नगर व समाज हित में होगा कार्य 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली – ” एल्डरमैन नियुक्ति के बाद नगर व सामाजिक हित में जो भी आवश्यक होगा वह सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर परिषद में रखा जाएगा व प्रस्तावों को स्वीकृत कराकर नगरहित में कार्य किया जाएगा ” उक्त कथन नगरपालिका में नवनियुक्त एल्डरमैन मनोज आदित्य द्वारा अपने सम्मान में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किया ।
सरायपाली नगर पालिका में शासन द्वारा 5 एल्डरमैनो को मनोनीत किया गया है जिसमें कहरा समाज के मनोज आदित्य को शामिल किया गया है ।
एल्डरमैन में मनोज आदित्य केनोनिया पर सरायपाली कहरा समाज के अध्यक्ष मुकेश आदित्य एवं सचिव अशोक आदित्य के निर्देशन में कहरा समाज का प्रतिनिधि मंडल द्वारा नव नियुक्त एल्डरमैन मनोज आदित्य का उनके निवास पहुंचकर उनका पुष्पहार से भब्य स्वागत किया गया । समाज द्वारा एक सामाजिक व्यक्ति को एल्डरमैन बनाए जाने पर उनके शासन व पार्टी का आभार व्यक्त किया गया ।
सामाजिक जनों को संबोधित करते हुवे नव नियुक्त एल्डरमैन मनोज आदित्य ने कहा वे एक जमीनी स्तर के छोटे से कार्यकर्ता हैं । पार्टी द्वारा एक छोटे कार्यकर्ता को यह पद देकर सम्मानित किया गया उसके लिए वे शासन व पार्टी का आभार व्यक्त करते हैं ।
आप सभी स्वजातीय बंधुओं ने जो स्वागत समारोह आयोजित कर उनका सम्मान किया उसके लिए भी वे सदैव आपका सभी स्वजातीय बंधुओं का आभारी रहूंगा ।
इसी कड़ी में समाज प्रमुख ईश्वर आदित्य , रामनारायण आदित्य ,फिरू आदित्य ,जयकिशन आदित्य ,रामधन आदित्य ,बाबूलाल आदित्य ,सरोज आदित्य, हरपसाद आदित्य, रोशन आदित्य ,किशोर आदित्य ,मयंक आदित्य ,संजय आदित्य ,रेवा आदित्य ,सीटू आदित्य व राज आदित्य सभी स्वजातीय बंधु उपस्थित थे विदित हो मनोज आदित्य समाज के प्रथम सामाजिक सदस्य है जिन्हें एल्डरमैन बनाया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *