बलौदा बाजार के सब्जी बाजार में आज शाम एक बड़ा हादसा हुआ जहां कमजोर विधुत पोल अचानक सड़क पर गिर गया जिससे वहां से गुजर रही आंगनबाड़ी सहायिका एवं ग्राम लटुवा की वार्ड नंबर ५ की महिला पंच पूर्णिमा वर्मा की विधुत पोल की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। महिला स्व सहायता समूह की सदस्य भी थी जो विगत १५ दिनों से प्रशिक्षण ले रही थी तथा आज प्रशिक्षण समाप्ति उपरांत अपने साथी महिलाओं के साथ सब्जी लेने बाजार आ रही थी। इसी दौरान अचानक बिजली का खंभा उसके सिर पर गिर गया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और खुश बह गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। बताया यह भी जा रहा है कि उस वक्त विधुत प्रवाह चालु था यदि यह और लोगों पर गिरता तो बड़ी घटना हो सकती थी। बताया यह भी जा रहा है कि सब्जी बाजार के पास ही एक बबुल का पेड़ काटा जा रहा था जो कि विधुत खंभे से एक लकड़ी सा मिल जा रहे वायरल पर गिरा और खंभे को जोर से झटका लगा और गिर गया।

मृत महिला की साथी धनेश्वरी साहू ने बताया कि वे लोग प्रतिदिन की भांति प्रशिक्षण उपरांत अपने घर जा रहे थे इसी दौरान वे सब्जी लेने बाजार से गुजर रहे थे इसी दौरान खंभे को हिलते देख लोग भागो भागो चिल्लाये जिसमें समिती साथी पूर्णिमा वर्मा हड़बड़ाहट में खंभे के तरफ चली गई और हम लोग दुसरे तरफ़ जिससे वह खंभे की चपेट में आ गयी और सिर पर गंभीर चोट लगा जिससे खुश बहा और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं रहने वाले घनश्याम भारती ने बताया कि यह खंभा पहले भी गिर चुका था जिससे एक व्यक्ति का पैर पुट गया था जिसके बाद खंभा बदला नहीं गया और उसे ही विधुत विभाग वालों ने पुनः खड़ा कर दिया। कमजोर होने की वजह से आज यह हादसा हो गया और महिला की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पहुंचे और परिजनों को सूचना देकर बुलाया और शव की पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आगे की जांच में जुट गई है।