रमेश गुप्ता भिलाई। नंदनी रोड स्थित केनरा बैंक एटीएम के गेट में तोड़फोड़ करने वाले दो युवकों की पहचान कर उनके विरुद्ध छावनी थाना पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 जून 2026 को प्रगति नगर रिसाली निवासी अशोक कुमार जांगड़े ने थाना छावनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि नंदनी रोड स्थित बेदी कॉम्प्लेक्स के केनरा बैंक एटीएम के गेट में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़ की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 388/2026 के तहत धारा 324(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो संदिग्ध युवकों की पहचान की गई। पूछताछ में शिवम कुमार (19 वर्ष), निवासी युवा अंकुश चौक, छावनी, रितिक कुमार सिंह (19 वर्ष), निवासी युवा अंकुश चौक, छावनी निवासी दोनों आरोपियों ने एटीएम के गेट में तोड़फोड़ करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए अपराध सिद्ध पाए जाने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। अपराध जमानतीय होने के कारण उन्हें जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।
पुलिस ने भविष्य में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर माननीय एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शरारतवश एवं असामाजिक गतिविधि के तहत सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।
भिलाई में केनरा बैंक ATM के गेट में तोड़फोड़ : छावनी पुलिस ने दो हुड़दंगियों को दबोचा

15
Jun