रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगी बिजली का तगड़ा झटका लगा है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नए वित्तीय वर्ष के लिए टैरिफ (बिजली दरों) की घोषणा कर दी है, जिसके तहत बिजली के दामों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की गई है। आयोग के सदस्य विवेक गनोदवाले और अजय सिंह ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान इस नए टैरिफ की आधिकारिक जानकारी साझा की है।
इस फैसले के बाद अब प्रदेश के घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर सीधा असर पड़ने वाला है। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही उपभोक्ताओं को अब हर महीने बिजली के बिल में अतिरिक्त भुगतान करना होगा।