0 पहले जरूरतमंदों को टैंकरों से पेयजल होती थी आपूर्ति 0
0पानी टैंकर , अस्थायी पानी कनेक्शन , पिकअप वाहन व अस्थाई जल वितरण केंद्र की व्यवस्था 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्म ऋतु में टैंकरों के माध्यम से उत्पन्न जल संकट की स्थिति को देखते हुए सामाजिक संस्था संगम सेवा समिति ने आम नागरिकों की सुविधा और राहत को ध्यान में रखते हुवे 4 अतिरिक्त विशेष जल सेवा अभियान प्रारंभ किया है। वैसे विगत कुछ वर्षों से समिति द्वारा पूर्व में विभिन्न माध्यमों से प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है किंतु उसे और विस्तार देते हुवे अब 4 विभिन्न माध्यमों से जैसे वर्तमान में दो स्थानों पर अस्थायी तौर पर पानी कनेक्शन की सुविधा , दूसरा पिकअप वाहनों के माध्यम से तीसरा अस्थायी जल वितरण केंद्र व चौथे सुविधा के तहत और टैंकरों की संख्या बढ़ते हुवे नगरवासियों व ग्रामीण जनों को शुद्ध व शीतल पेयजल सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाना प्रारंभ किया गया है । इसके पूर्व संगम सेवा समिति द्वारा टैंकरों व कुछ स्थानों पर टंकियां स्थापित कर विभिन्न सभी वार्डों में पानी उपलब्ध कराया जाता रहा है । साथ ही एक ई रिक्शा चालित प्याऊ वाहन गाड़ी भी दिनभर नगर के विभिन्न सार्वजनिक व कार्यालयों में रिक्शा के माध्यम सेवशितल पानी उपल्ब्ध कराया जा रहा है ।

इस संबंध मे संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल ने जानकारी देते हुवे बताया कि नगर में जल समस्या से जूझ रहे नागरिकों तक त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व में कई व्यवस्थाएं शुरू की गई हैं। वर्तमान में इसे और विस्तार देते हुवे 4 अतिरिक्त जल वितरण व्यवस्थाएं जनसेवा और सामाजिक दायित्व को सर्वोपरि रखते हुए प्रारंभवकीय गया है । यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती। चार प्रमुख अतिरिक्त व्यवस्थाओं के माध्यम से दी जा रही जल सेवा में

- अतिरिक्त पानी टैंकर के माध्यम से जल आपूर्ति जल संकट से प्रभावित क्षेत्रों में पानी के टैंकर भेजकर नागरिकों तक पेयजल पहुंचाया जा रहा है। समिति की टीम नियमित रूप से विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में जल वितरण सुनिश्चित कर रही है।
- अस्थायी पानी कनेक्शन की सुविधा शहर के ओड़िया पारा व गुरुनानक चौक गली में नागरिकों की आवश्यकता को देखते हुए 24×7 अस्थायी पानी कनेक्शन की व्यवस्था शुरू की गई है। इस सुविधा से आसपास के अनेक परिवारों को लगातार पानी उपलब्ध हो रहा है।
- पिकअप वाहन के माध्यम से पानी वितरण जहां बड़े टैंकरों की पहुंच संभव नहीं है, वहां पिकअप वाहनों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। समिति के स्वयंसेवक घर-घर तक पानी पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। तथा
- अस्थायी जल वितरण केंद्र की स्थापना भरतलाल के पास अस्थायी जल वितरण केंद्र स्थापित किया गया है, जहां नागरिकों को व्यवस्थित रूप से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस केंद्र से लाभान्वित भी हो रहे हैं। जल सेवा अभियान में संगम सेवा समिति के स्वयंसेवक लगातार मैदान में रहकर नागरिकों की सहायता कर रहे हैं। पानी भरने, वितरण करने और आवश्यक स्थानों तक जल पहुंचाने के कार्य में युवाओं की टीम दिन-रात जुटी हुई है। समिति द्वारा यह भी अपील की गई है कि नागरिक जल का सदुपयोग करें व जल के अनावश्यक उपयोग व बर्बाद पानी को रोकें तथा जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझें व प्रशासन के साथ समिति को भी सहयोग करें ।
समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में केवल जल आपूर्ति ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण भी समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर पानी बचाने का संकल्प लें और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के इस अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि “जनसेवा ही हमारा संकल्प है” और इसी भावना के साथ संगम सेवा समिति नागरिकों की सुविधा एवं राहत के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। जल संकट की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में संगम सेवा समिति का यह प्रयास समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।