अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में उंचाई से गिरकर मजदुर की मौत , हादसा या आत्महत्या जांच का विषय

बलौदा बाजार स्थित ग्राम रवान स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में मजदूर हेमप्रकाश खुंटे की उंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र द्वारा एम्बुलेंस से रायपुर ईलाज के लिए भेजा गया है।

घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही है जिसमें यह बात सामने आ रही जिसमें मजदूर स्वयं कंपनी के सातवीं मंजिल से कुदकर आत्महत्या की है। जिसे उसके साथी मजदूर द्वारा बचाने का प्रयास किया गया पर बचा नहीं पाया।

परिजनों का आरोप है कि उन्हें कंपनी द्वारा घटना की जानकारी नहीं दी गई है उसके लड़के के साथी ने बताया है कि घटना हुई है पर वह कहां है पता नहीं है परिजन कोतवाली थाना पहुंच आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं परिजनों ने यह भी बताया कि प्रतिदिन की भांति वह खाना खाकर सुबह कंपनी में काम करने गया था । पर दोपहर में हादसे की सूचना मिली है जब वह कंपनी पहुंचे तो एक एम्बुलेंस तेज़ी से निकली पर उसमें उन्हें नहीं बैठाया गया और नहीं भी घटना की जानकारी दी जिसके बाद कोतवाली थाना आकर आवेदन दिए हैं।

मजदूर की मौत
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मजदूर हेमप्रकाश खुंटे की मौत हो गई है वहीं कोतवाली थाना परिसर में ही परिजनों द्वारा मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया । महिलाओं को बड़ी मुश्किल से पुरुष परिजनों ने सम्हाला और घर ले गये पर अधिकारिक रूप से मजदूर के मौत पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं कंपनी प्रबंधन से इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई पर जानकारी नहीं मिल पाई और अभी कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। यह भी पता चला है कि मजदूर कंपनी के ही ठेकेदार के अंदर काम करता था। बताया जा रहा है कि मजदूर हेमप्रकाश खुंटे अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। जिससे परिवार चलता था।

सुरक्षा व्यवस्था की चुक या कोई अन्य कारण

यहां पर एक बार फिर कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है कि आखिर मजदूर नवीं मंजिल तक कैसे पहुंच गया उसका कार्यक्षेत्र कहा पर था और यदि वह ऊपर मंजिल जा रहा था तो सुरक्षा में लगे गार्डों ने उससे पुछताछ क्यों नहीं की । यदि कंपनी में काम करने वाले अन्य मजदूर को जिसने बचाने का प्रयास किया उसे अपने साथ अन्य मजदूरों को भी ले जाना था और सुरक्षित लाना था।

आत्महत्या का कारण
यदि हेमप्रकाश खुंटे ने आत्महत्या के उद्देश्य से से ऊपर से कुद गया है तो उसका वास्तविक कारणों की जांच होनी चाहिए। आखिर कारण क्या था आत्मघाती कदम उठाए जाने का कहीं वह काम के बोझ से परेशान तो नहीं था या फिर कोई पारिवारिक कारण । यह सवाल पुलिस व कंपनी प्रबंधन दोनों के लिए जांच का विषय है। परिजनों का कहना था कि घर में कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ है और वह खाना खाकर सुबह काम पर गया है। फिर कहीं यह प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला तो नहीं है। फिलहाल इस पूरे मामले में कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।

घटनास्थल पर मजदूर की मौत फिर रायपुर क्यों ले जाया गया

कंपनी के सूत्र बताते हैं कि ऊपर से गिरने पर इन द स्पाट मजदूर की मौत हो गई थी फिर प्रबंधन उसे रायपुर क्यों लेकर गयी क्या कंपनी के डाक्टर उसे चेक नहीं किए। या फिर कोई बवाल न हो जाए कहकर कंपनी रायपुर लेकर गयी और परिवार को भी लेकर नहीं गई जिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि आज अंबुजा सीमेंट संयंत्र में एक मजदूर हेमप्रकाश खुंटे के उंचाई से गिरकर घायल होने की खबर आई है । घायल मजदूर को ईलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। पुलिस घटनास्थल पहुंच जांच व पुछताछ कर रही है जांच में जो भी तथ्य आयेंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जायेगी प्रथम पुछताछ में आत्महत्या बताया जा रहा है। मजदूर की मौत के संबंध में कहा कि रायपुर ईलाज के लिए भेजा गया था पर अभी मौत की खबर नहीं आई है डाक्टर की पुष्टि और मेमो आने के बाद स्पष्ट पता चलेगा।

फिलहाल इस घटना ने एक बार पुनः सीमेंट संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या बात सामने आती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *