सरगुजा। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर में नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ कथित मारपीट मामले ने तूल पकड़ लिया है।
इस मामले में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो समेत 10 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। वहीं आंदोलनरत तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के विरोध के बीच विधायक के दो समर्थकों ने थाने पहुंचकर गिरफ्तारी दी है।
गौरतलब हैं कि 27 मई को राजापुर उप तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ विधायक रामकुमार टोप्पो एवं उनके समर्थकों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया था। तुषार मानिक की रिपोर्ट पर सीतापुर थाने में विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा, पंकज गुप्ता सहित 10 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 221(1), 132 और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घटना के विरोध में प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार 28 मई से आंदोलन पर हैं।
राजस्व अधिकारियों की हड़ताल का असर आम जनता के कार्यों पर भी पड़ रहा है।
जिससे प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हुई है।
विवाद बढ़ने के बीच विधायक समर्थक नाजिम राजा और पंकज गुप्ता ने बुधवार को सीतापुर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
थाने में दोनों से चेकलिस्ट पर हस्ताक्षर कराए गए और बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
इधर विधायक रामकुमार टोप्पो ने पूर्व में स्वयं गिरफ्तारी देने की बात कही थी।
लेकिन बुधवार को भी वे थाने नहीं पहुंचे। मामले को लेकर राजनीतिक दबाव और सरकार की किरकिरी चर्चाएं तेज हो रही हैं।
बताया जा रहा है कि आंदोलन समाप्त कराने और विवाद को शांत करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बदलाव की तैयारी भी चल रही है। चर्चा है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिक और एसडीएम फागेश सिन्हा को सीतापुर क्षेत्र से हटाया जा सकता