तबादला ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में महिला बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के CDPO बदले, देखें लिस्ट

रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन से इस वक्त ट्रांसफर की एक बड़ी खबर आ रही है। राज्य सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का फेरबदल किया है। विभाग की तरफ से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारियों (CDPO) का बड़े स्तर पर तबादला कर दिया गया है।

प्रशासनिक कसावट के लिए तत्काल प्रभाव से आदेश जारी

नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से जारी इस आदेश के तहत इन सभी अफसरों को तुरंत प्रभाव से नई जगहों पर जॉइन करने को कहा गया है। आदेश में साफ लिखा है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह व्यवस्था अस्थाई रूप से और आगामी आदेश तक लागू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *