अति जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा राहगीरों को शरबत व पंपलेट का वितरण किया गया

0 9 मई को लोक अदालत का किया गया प्रचार प्रसार 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= आज नगर के झिलमिला चौक में सरायपाली के अति जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा बेहद व भीषण गर्मी को देखते हुवे राहगीरो को शरबत वितरण किया गया साथ ही न्यायालय भवन में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाले लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु पंपलेट का भी वितरण कर अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की गई ।
इस संबंध में अति.जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा तालुका विधिक सेवा समिति सरायपाली की अध्यक्ष श्रीमती वंदना दीपक देवांगन ने जानकारी देते हुवे बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गनिर्देशन में पूरे महासमुंद जिले में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाले लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक पक्षकारों गण उठा सके इस हेतु विभिन्न स्थानों पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है । इसके साथ ही जिले में पड़ रही भीषण व तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुवे शुद्ध व शीतल शरबत वितरण का भी आयोजन किया गया ताकि अधिक से अधिक राहगीरों को ठण्डक पहुँचाई जा सके ।
इसी सिलसिले में आज तालुका विधिक सेवा समिति के विधिक कर्मचारी राकेश मिश्रा , राजकुमार व धर्मेंद्र चौधरी द्वारा झिलमिला चौक में शरबत वितरण किया गया साथ ही राहगीरों को पम्पलेट वितरण किया गया । आम जनता व पक्षकारों को लोक अदालत पहुंचकर आपसी समझौतेवल के तहत सुलभ न्याय का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *