भिलाई निगम पर भाजपा का हल्लाबोल: हजारों कार्यकर्ताओं ने किया घेराव, विधायक रिकेश सेन बोले- महापौर गोवा में मौज कर रहे और जनता यहाँ बूंद-बूंद को तरस रही

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई नगर निगम और महापौर के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला है। नगर निगम का घेराव करने पहुंचे हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ को संबोधित करते हुए विधायक ने तीखे लहजे में कहा कि हम तो केवल विरोध जताने आए थे, लेकिन यहाँ आकर पता चला कि जनता खुद निगम की कार्यप्रणाली से बेहद आक्रोशित है।

महापौर गोवा में, जनता गर्मी में परेशान विधायक रिकेश सेन ने महापौर नीरज पाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में भिलाई की जनता बूंद-बूंद पानी और बिजली के लिए तरस रही है, और महापौर गोवा के समुद्र में नहा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बंगाल में मिली हार का बदला अब भिलाई की जनता से लिया जा रहा है? जनता को बेसहारा छोड़कर महापौर उन्हें आईना दिखा रहे हैं कि ‘अब आप ही भुगतो’।

हजारों कार्यकर्ताओं ने घेरा निगम, भ्रष्टाचार के आरोप प्रदर्शन के दौरान भाजपा ने महापौर के कार्यकाल में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार और मनमानी का मुद्दा उठाया। भाजपा का आरोप है कि एमआईसी (MIC) में पारित कई प्रस्तावों में व्यापक घोटाले हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने महापौर के साथ-साथ निगम आयुक्त राजीव पांडे को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रशासनिक पारदर्शिता खत्म हो चुकी है, जिससे विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं।

आवाज दबाने वालों का होगा बुरा हाल रिकेश सेन ने चेतावनी देते हुए कहा कि पिछली बार भी इन्होंने जनता की आवाज दबाने का काम किया था, जिसका नतीजा यह हुआ कि इन्हें सत्ता से बाहर जाना पड़ा। भिलाई नगर निगम की भी अब यही स्थिति होने वाली है। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, हालांकि महापौर या प्रशासन की ओर से अब तक इन गंभीर आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *