0 नगर की तरह गांव में बन रही आड़ी तिरछी नाली
0 सड़क चौड़ाई के लिए कोई मापदंड नहीं 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= सरायपाली से लगे बहुचर्चित ग्राम सागरपाली अपने सजगता , एकता , संघर्ष के लिए जाना जाने लगा है । लगतार संघर्ष कर ग्राम व जनहित के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए यह गांव हमेशा आगे रहा है । ऊबड़ खाबड़ सड़कें व अन्य मांगो के लिए लगातार संघर्ष करने के बाद अंततः सरायपाली से डोंगरीपाली सीमा तक के लिए शासन से 24 करोड़ रुपए स्वीकृति मिली व कार्य भी प्रारंभ हुआ । किंतु संबंधित अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों के द्वारा निर्धारित मापदंड को अनदेखा कर मनमाने तरीके से कार्य किए जाने से ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध व समझाइश दिए जाने के बाद भी कोई असर नहीं होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश उभर रहा है यदि संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुरूप कार्य नही किए जाने पर संभव है ग्रामीणजन फिर सड़क में उतरने मजबूर होंगे।
इस सम्बन्ध में इंद्रजीत बारिहा ( सरपंच ), श्रीमती संतोषी अग्रवाल ( जनपद सदस्य),पंच विश्राम, भागें लाल चौहान ,चिंता विशाल ,जोहित चौहान, दिलीप पटेल ,टिकेश्वर पटेल , जितेश अग्रवाल , वीरेंद्र , आशीष पटेल , मितेश अग्रवाल रमेश साहू , सुनील बढ़ाई,मोती यादव , भगत साहू , शुक्ला चरण , देनू निषाद , गजेंद्र पटेल ,डॉक्टर बख्शी के साथ ही अनेक जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणजनों ने बताया कि सागरपाली ग्राम जो कि सरायपाली से सरसीवां मार्ग पर स्थित है व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक प्रमुख व्यवसायिक व कृषि कार्यों के लिए प्रमुख स्थल है । गांव के अंदर गुजरने वाले इस सड़क से बारह महीने हम सभी ग्रामवासी परेशान रहते थे । गर्मी व ठंड में धूल से तो बरसात में सड़क में भरने वाले पानी से रहना व चलना भी दूभर हो गया है । काफी संघर्षों , चक्काजाम , धरना प्रदर्शन व विरोध किए जाने के बाद विगत अप्रैल माह में सरकार द्वारा ग्रामीणों की मांग को देखते हुवे सरायपाली से डोंगरीपाली सीमा तक 22.10 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण व उन्नयन के लिए 2448.33 लाख रुपए स्वीकृत कर कार्य भी प्रारंभ किया गया है ।
लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्वप्रथम सागरपाली के मुख्य मार्ग से ही कार्य प्रारंभ किया गया है । सड़क से बीच से पहले 8-8 मीटर की दूरी पर नाली का निर्माण प्रारंभ किया गया बाद में इसे 9-9 मीटर लंबा लिया गया । कहीं कही यह 7 व 6 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है । जिससे कंही सड़क चौड़ी तो कहीं कम चौड़ी बन रही है । वहीं स्थिति नाली निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है ।
सरायपाली नगरपालिका द्वारा भी गौरवपथ निर्माण के दौरान कुछ लोगों को खुश करने के चक्कर में आड़ी तिरछी नाली का निर्माण किया गया है ठीक इसी तरह सागरपाली में भी किया जा रहा है । कहीं एकदम सिद्धोवनाली है तो कही आड़ी तिरछी। जिससे बरसात में पानी निकासी में तकलीफो का सामना करना पड़ेगा । सड़क व नाली निर्माण में सागरपाली में बनाए जा रहे निर्माण कार्य पूरी तरह सरायपाली नगरपालिका द्वारा बनाए गए नाली निर्माण की तरह ही है लगता है लोक निर्माण विभाग सरायपाली नगरपालिका के नक्शे कदम पर ही चल रहा है ।
ग्रामीण जनों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 3 के पास नाली निर्माण इसलिए तिरछी बनाई गई है कि वहां शासकीय जमीन में बनाए गए सेप्टिक टैंक मकान मालिक द्वारा बनाया गया है । जब सेटिंग टैंकव शासकीय जमीन में बनाया गया है तो उसे तोड़कर नाली सीधी बनाई जानी थी । अब इसके आड़ में अन्य लोग भी यहीं दलील देंगे जिससे वास्तविक लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाएगा ।
इस संबंध में 2-3 बार उपयंत्री नायक से फोन से संपर्क किया गया पर उन्होंने काल रिसीव नहीं किया । अनुविभागीय अधिकारी श्री नायक से संपर्क किए जाने पर उन्होंने देखता हूं कहा ।
ग्रामीणजनों ने पुनः अधिकारियों व प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे निर्माण कार्यों को प्राक्कलन के अनुरूप निर्माण करें अन्यथा की स्थिति में पुनः ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ेगा ।
सागरपाली चला नगरपालिका सरायपाली के नक्शे कदम पर

04
May