पं. बंशराज तिवारी की स्मृति मे 6 मई को 20वां निःशुल्क रोग निदान शिविर

जिला मुख्यालय मे स्थित चंदा देवी तिवारी हास्पिटल मे बलौदाबाजार के पूर्व विधायक (1977-80) अधिवक्ता एवं समाजसेवी स्व. पं. बंशराज तिवारी की स्मृति मे उनकी जन्मजयंती पर लगातार 20 वर्षों से निःशुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन उनके पुत्र डा. प्रमोद तिवारी द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमे अभी तक हजारों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं इस एक दिवसीय शिविर मे सामान्य मरीजों की जांच स्त्रीरोग नेत्ररोग दंतरोग अस्थिरोग उदररोग श्वसन रोग रक्तचाप मधुमेह की जांच के साथ ही हाइड्रोसिल हार्निया बवासिर के मरीजों का आपरेशन एवं आवश्यकतानुसार सभी मरीजों का खून जांच एक्सरे सोनोग्राफी ईसीजी दवा वितरण निःशुल्क किया जाता है एवं गंभीर मरीजों को भी उचित सलाह एवं संभावित उपचार प्रदान किया जाता हैं जिसमे उनके पुत्र डा. नितिन तिवारी पुत्रवधु डा. गीतिकाशंकर तिवारी पुत्री डा. सुकृति तिवारी के अलावा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। इस वर्ष भी 6 मई बुधवार प्रातः 10 बजे से संध्या 5 बजे तक भव्य निःशुल्क शिविर आयोजित है जिसमे मरीजों का पंजीयन प्रारंभ हो चुका है

डा नितिन तिवारी ने सभी क्षेत्रवासियों सहित ऐसे लोग जो आर्थिक स्थिति सुदृढ़ न होने से चिकित्सा सेवा का लाभ नहीं उठा सकते हैं जरूर पंजीयन करावेऔर निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठायें। हमारा उद्देश्य है बाबु जी के बताते मार्ग और उनके आदर्शों पर चलकर अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना।अतः सभी जरूरतमंद मरीज अधिक से अधिक संख्या मे इस पुण्य अवसर का लाभ उठावें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *