आज से जन समस्या निवारण शिविर, 10 जून तक पूरे जिले में 30 शिविर होंगे आयोजित

समाचार
सुशासन तिहार-2026
पहले दिन अम्बिकापुर के बरकेला में 25 ग्राम पंचायतों के लिए लगेगा शिविर, आमजनों की शिकायतों का होगा निराकरण, शासकीय योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

अम्बिकापुर 30 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 01 मई 2026 से 10 जून 2026 तक “जन समस्या निवारण शिविर“ का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले में कुल 30 क्लस्टर में शिविर आयोजित होंगे, जिसमें सभी विकासखण्डों में 24 एवं नगरीय क्षेत्र में 6 शिविर होंगे। इन शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी एवं शासकीय योजनाओं के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित की जाएगी। हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन पत्र/प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे एवं आवेदन (मांग/शिकायत) लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *