जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण शुरू, अधिकारियों ने लिया जायजा बीआईटी के बी-ब्लॉक में चल रहा प्रशिक्षण, अलग-अलग तिथियों में बैचवार आयोजन रमेश गुप्ता दुर्ग। जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर तहसील दुर्ग ग्रामीण में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

यह प्रशिक्षण भिलाई स्थित बीआईटी के बी-ब्लॉक के कक्ष क्रमांक 303, 304 एवं 312 में आयोजित किया जा रहा है, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी अभिजीत सिंह, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी हरवंश मोरी, जिला प्रभारी अधिकारी उत्तम ध्रुव तथा तहसील दुर्ग ग्रामीण के चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण की प्रक्रिया का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।प्रशिक्षण 50-50 प्रतिभागियों के बैच में तीन अलग-अलग कक्षों में संचालित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 11, 12, 13, 15, 16, 17, 20, 21 और 22 अप्रैल को आयोजित होगा। प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5:30 बजे तक प्रशिक्षण सत्र चलेंगे। तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने बताया कि जनगणना कार्य को सुचारू एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से कर्मचारियों को डेटा संग्रहण, सर्वेक्षण प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि आगामी जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।