“ऑनलाइन ID से डिजिटल सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 9 लाख कैश, करोड़ों के दांव, 6 आरोपी दबोचे

रायपुर ,बिलासपुर ,छत्तीसगढ़।
क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा और पारंपरिक ‘पट्टी सिस्टम’ के जरिए अवैध कमाई का बड़ा नेटवर्क रायपुर में पुलिस के निशाने पर आ गया। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की कार्रवाई में आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर 9 लाख से ज्यादा नगदी सहित करीब 13 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है। इस कार्रवाई ने शहर में सक्रिय डिजिटल सट्टा सिंडिकेट की परतें खोल दी हैं।
ओवरब्रिज के नीचे चलता था ‘ऑनलाइन सट्टा अड्डा’
पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के गोंदवारा ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं।
पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में टीम ने दबिश दी और मौके से दो आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम राजा साहू और अभय साहू बताया, जिनके मोबाइल की जांच में ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट के जरिए सट्टा संचालन का खुलासा हुआ।
‘मास्टर आईडी’ से चलता था पूरा नेटवर्क
जांच में सामने आया कि आरोपी Cribet99 जैसी ऑनलाइन बैटिंग साइट्स के ‘मास्टर आईडी’ का उपयोग कर सट्टा चला रहे थे।
वे अलग-अलग लोगों को आईडी उपलब्ध कराते थे और उसके एवज में कमीशन लेते थे। साथ ही कॉलिंग के जरिए सीधे क्रिकेट मैचों के हार-जीत और सेशन पर दांव लगवाया जाता था
हिस्ट्रीशीटर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों को भी दबोचा, जिनमें हिस्ट्रीशीटर मंजीत सिंह भी शामिल है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और जुआ एक्ट समेत करीब दो दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं
अन्य गिरफ्तार आरोपियों में रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *