-झोपड़ी प्रकोष्ठ, जिला कोरिया द्वारा स्थापना दिवस पर ग्राम चेरवापारा अथवथ में विशाल कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर झुग्गी -झोपड़ी प्रकोष्ठ, जिला कोरिया द्वारा प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर के निर्देश पर ग्राम दूधनिया चेरवा पारा में एक विशाल और प्रभावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक रोशन राजवाड़े ने किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री गोकरण शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीण समाज में शिक्षा के महत्व, सामाजिक जागरूकता तथा भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न वर्गों के उत्थान हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी श्री अभिषेक राय, जिला सह संयोजक श्री संतोष यादव तथा जिला सह संयोजक श्री अभिजीत दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण में जनता की भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की।
साथ ही बैकुंठपुर नगर पालिका परिषद के पार्षद श्री अभिनेंद्र सिंह चंदेल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संगठन की जमीनी मजबूती और जनसेवा के अभियानों को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु
झुग्गी -झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा ग्रामीणों के बीच स्थापना दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन
जरूरतमंद लोगों को निशुल्क सामग्री वितरण
भाजपा के इतिहास, वैचारिक यात्रा और विकास कार्यों पर चर्चा
ग्रामीण वर्ग के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण हेतु प्रकोष्ठ की योजनाओं की जानकारी
संगठन विस्तार और सेवा कार्यों में आम जनता की सहभागिता बढ़ाने का संकल्प
जिला संयोजक श्री रोशन राजवाड़े ने कहा कि झुग्गी -झोपड़ी प्रकोष्ठ लगातार उन परिवारों तक पहुंचने का कार्य कर रहा है, जो समाज की मूलधारा से जुड़कर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस का यह कार्यक्रम ग्रामीणों की सहभागिता और उत्साह के कारण अत्यंत सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *