सांसद लक्ष्मी वर्मा ने ग्रीन सिंगनल दिखाकर ट्रेन को किया रवाना
राजकुमार मल
भाटापारा- दुर्ग से हटिया के मध्य शुक्रवार को नए नंबर से चालू हुई ट्रेन का भाटापारा स्टेशन में नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया,इस दौरान उन्होंने ट्रेन को हरी लाइट दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।इस ट्रेन के स्वागत अवसर पर काफी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे। विदित हो कि पूर्व में सप्ताह में 2 दिन स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही दुर्ग हटिया एक्सप्रेस को नए नंबर 18641-18642 के साथ चलाने की मंजूरी रेल मंत्री ने दी थी और आज अपने पहले सफर के लिए ट्रेन नए नंबर के साथ रवाना हुई।
इस अवसर पर भाटापारा रेलवे स्टेशन पर सांसद लक्ष्मी वर्मा ने रेल यात्रियों को बधाई देते हुए कहा कि अब दुर्ग हटिया ट्रेन के नियमित होने से लोगों को अपनी आगामी यात्रा सुनिश्चित करने में सुविधा मिलेगी,क्योंकि पूर्व में स्पेशल ट्रेन होने के कारण यात्रियों को मन में दुविधा बने रहती थी,की ट्रेन के और आगे चलने की तिथि बढ़ेगी की नहीं। वर्मा ने भाटापारा वासियों को भी इस नई ट्रेन के प्रारंभ होने पर बधाई देते हुए कहा कि सप्ताह में 2 दिन चलने वाली दुर्ग हटिया ट्रेन के नियमित ट्रेन के रूप में चलने से रेल किराया में भी कमी आएगी,जिसका फायदा भी रेल यात्रियों को मिलेगा। वर्मा ने कहा भाटापारा रेलवे स्टेशन रायपुर रेल डिविजन का महत्वपूर्ण स्टेशन होने के साथ बलोदा बाजार भाटापारा जिले के एक मात्र सबसे बड़ा स्टेशन है जिसके समीप काफी बड़ी संख्या में उद्योग धंधे स्थापित है।व्यापारिक दृष्टिकोण से और रेल्वे की आय की दृष्टि से भी भाटापारा स्टेशन का अपना अलग स्थान है।
शुक्रवार को रात उक्त ट्रेन के अपने निर्धारित समय से लगभग 10 मिनट विलंब से भाटापारा स्टेशन पहुंचने पर स्वागतकर्ताओं ने गगन भेदी नारों के स्वागत किया।ट्रेन के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट का सांसद श्रीमती वर्मा ने फूल माला,पुष्प गुच्छ से स्वागत किया और उनको मीठा खिला कर बधाई।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी स्वागत किया तथा सांसद वर्मा ने ट्रेन को ग्रीन सिंगनल दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर राजेश शर्मा,संतोष नायक,अभिषेक पांडेय,अभिनव शर्मा,अमरजीत सलूजा,लक्ष्मीनारायण सोनी,कमल सेठी,महाबल दास बघेल,डब्लू सिंह ठाकुर, श्रेणिक गोलछा,श्रीचंद छाबड़िया,गुरमुख गंगवानी,महेश चंदानी सहित सीएसएम अजय कुमार एवं जी आर पी आर पी एफ स्टाफ भी उपस्थित थे।