गरियाबंद: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गरियाबंद में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्ययोजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इस दौरान जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों को लेकर गहन चर्चा की गई। जिला स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, योजनाओं एवं आगामी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी तथा उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के चयनित 50 बड़े ग्रामों में “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” के तहत कार्यक्रम किया जाएगा। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव-गांव एवं बस्तियों में जाकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करेंगे, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेंगे।
बैठक में यह भी तय किया गया कि जिले के सभी बूथों में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूरे उत्साह एवं गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। इस अवसर पर बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ध्वजारोहण, संगठन के इतिहास एवं विचारधारा पर चर्चा, तथा कार्यकर्ताओं का सम्मान शामिल रहेगा।
जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक बूथ में कार्यक्रम आयोजित कर संगठन के इतिहास और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए हमें निरंतर जनसंपर्क में रहना होगा।

विधायक रोहित साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि संगठन के मूल्यों, विचारधारा और समर्पण को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य किया है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” के माध्यम से हर घर तक पहुंच बनाएं और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा ने कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक बनाई गई योजनाओं को धरातल पर उतारना ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर हर बूथ में कार्यक्रम आयोजित कर संगठन की मजबूती का संदेश दिया जाए।
पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने अपने संबोधन में पार्टी के संघर्षपूर्ण इतिहास को याद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जिस ऊंचाई पर पहुंची है, उसके पीछे कार्यकर्ताओं का त्याग, तपस्या और समर्पण है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस हमें उन मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर देता है, जिनके आधार पर पार्टी खड़ी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति निष्ठा और सेवा भाव के साथ कार्य करने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके ने एव आभार जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने किया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ,राजेश साहू, अजय रोहरा,ईश्वर साहू,प्रितम सिन्हा, गुरुनारायण तिवारी,बल्देव सिंह हुंदल,मुरलीधर सिन्हा, पारस ठाकुर डॉ मनीष सिन्हा,पदूलोचन जगत,हलमन्त ध्रुवा,परमेश्वर सेन अरविंद तिवारी, घनश्याम सिन्हा,जीवन एस साहू, सुमित पारख,धनराज विश्कर्मा,रिकेश साहू,गोपी ध्रुव,खोमन चंद्राकर,सन्तोष यादव,नवीन माझी,शिवशंकर जायसवाल, भगवानो बेहरा,भोजराम सिन्हा,हेमन्त सिन्हा, मंजुलता हरित,जगमोहन पटेल,शिवानी चतुर्वेदी,रिखीराम यादव ,आसिफ मेमन, इंद्राणी ,नेहरू साहू, सोहन ध्रुव,लेखराम साहू,मीरा ठाकूर, बिंदु सिन्हा,मिलेश्वरी साहू,सरिता ठाकुर, विष्णु मरकाम,धनजय नेताम, नेहा जान,सरोजनी रात्रे,तान सिंग माझी ,अमित बखरिया, पप्पू ठाकुर,परमानंद नेताम, पुरषोतम ध्रुव,राजेन्द राजपूत,सहित पदाधिकारी एव कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे