थाना चारामा पुलिस ने आई टी एक्ट के प्रकरण में किया आरोपी को गिरफ्तार ।

बदनाम करने की नियत से एडिट कर किया था आपत्तिजनक फोटो एवं मैसेज वायरल

पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अषोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.)के निर्देषन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेष साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्षन में एवं अति.पुलिस अधीक्षक दिनेष सिन्हा नोडल अधिकारी सायबर सेल कांकेर एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान (रा.पु.से.)े के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अपराध मुक्त समाज अभियान के तहत थाना में पंजीबद्व अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 79 ,238 बीएनएस 67(ए)आई टी एक्ट प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

चारामा
थाना चारामा में धारा 79, 238 बीएनएस 67(ए)आई टी एक्ट के प्रकरण के तहत प्रार्थियाॅ द्वारा दिनांक 01.04.26 को थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि दिनांक 31.03.2026 को रात्रि करीबन 09/30 बजे अज्ञात मोबाईल नं0 7415727937 के धारक द्वारा ग्राम पंचायत टिकरापारा व्हाटसएप ग्रुप बनाकर मेरे ससुराल पक्ष के रिस्तेदारों को उस ग्रुप में जोड़कर मेरा फोटो को एडिट कर मुझे बदनाम करने के नियत से आपत्तिजनक फोटो एवं मैसेज को भेजकर वायरल कर दिया है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा का पंजीबद्व कर विवेचना किया गया । प्रकरण में आरोपी का पता तलाश किया जाकर विवेचना के दौरान आरोपी प्रवीण निर्मलकर से पूछताछ करने पर बताया कि प्रार्थीया को बदनाम करने की नियत से आपत्ति जनक फोटो एवं मैसेज वायरल किया हूॅ कहने पर प्रवीण निर्मलकर द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाईल को जप्त किया गया । मामले में आरोपी प्रवीण कुमार निर्मलकर पिता पवन निर्मलकर उम्र 24 साल निवासी सिरवे थाना भखारा जिला धमतरी छ0ग0 द्वारा अपराध करना स्वीकार करने तथा पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से दिनांक 03.04.2026 के 00.20 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

  पुलिस के द्वारा आम जन  से की अपील की हैं की  इंस्टाग्राम एवं अन्य सोषल मिडिया साइट में अज्ञात व्यक्ति से दोस्ती न करेें ,अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है इसी उददेष्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देन के लिये अपराधिक हेल्प लाईन नंबर 9479155125 संचालित की जा रही है , यहाॅ दी गयी हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *