आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल तक
कोरिया 30 मार्च 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एम.सी.बी) एवं विकासखंड स्तर पर संविदा आधार पर विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 20 अप्रैल 2026, सायं 5 बजे तक पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं।
रिक्त पदों में विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक विकासखण्ड स्तर पर (अ.ज.जा. मुक्त 02, अनारक्षित मुक्त 01), विकासखण्ड स्तर पर क्षेत्रीय समन्वयक (अ.जा. मुक्त 01, अनारक्षित मुक्त 02, अ.ज.जा. मुक्त 01), जिला स्तर पर लेखापाल पद हेतु (अ.ज.जा. मुक्त 01) एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक विकासखण्ड स्तर पर (अ.ज.जा. मुक्त 01) के पदों पर भर्ती होना है।
आवेदन कार्यालयीन समय शाम 5 बजे तक कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, कोरिया के पते पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। 20 अप्रैल के बाद प्राप्त आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे।
स्वीकृत संविदा रिक्त पदों की भर्ती हेतु वांछित अर्हताधारी एवं इछुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला कोरिया की आधिकारिक वेबसाइट https://korea.gov.in पर उपलब्ध है। अन्य जानकारी जिला पंचायत कार्यालय कोरिया के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।