नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के प्रथम बार बलौदा बाजार जिला पहुंचने पर गांव से लेकर शहर सभी जगह उत्साह देखने को मिला जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं बलौदा बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव,अनुसुचित जाति प्रदेश अध्यक्ष डा सनम जांगड़े, जिलापंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन सहित हजारो की संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं खुली जीप में सवार लक्ष्मी वर्मा ने जनता का अभिवादन किया और इस पद तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद दिया। लक्ष्मी वर्मा महावीर हनुमान के मंदिर गयी और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। लक्ष्मी वर्मा को जिलापंचायत सदस्यों ने कलिंदर व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने केला से तौलकर स्वागत किया। अम्बेडकर चौक से निकली यह यात्रा गार्डन चौक स्थित अटल परिसर में जाकर समाप्त हुई जहां राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गजमाला से लक्ष्मी वर्मा का स्वागत किया।
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि एक लम्बे संघर्ष के बाद सफलता मिलती है यदि पूरी निष्ठा और लगन से काम किया जाये। आज मुझ पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ जनता ने इस पद तक पहुंचाया है निश्चित ही उनकी समस्याओं को हल पूरी ईमानदारी से करूंगी और सदन पटल पर रखुंगी। वहीं उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय व मेडिकल कालेज को लेकर कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता होगी कि यहां पर खूले। आज इस अभुतपूर्व स्वागत के लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूं।
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा का बलौदा बाजार जिले में जगह जगह हुआ स्वागत ।

30
Mar