डेटिंग ऐप पर दोस्ती और फिर खौफनाक अंजाम! नौसेना जवान ने क्यों की अपनी ही प्रेमिका की हत्या? फ्रिज से मिले शरीर के हिस्से

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां भारतीय नौसेना के एक कर्मचारी ने अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की सघन जांच शुरू कर दी है।

डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी दोस्ती पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सी.एच. रविंद्र के रूप में हुई है, जो आईएनएस डेगा पर तैनात है। रविंद्र की मुलाकात मृतका मोनिका से साल 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और वे शहर के विभिन्न स्थानों पर अक्सर मिलने लगे। हालांकि आरोपी पहले से शादीशुदा था, जिसके चलते उनके रिश्तों में विवाद की स्थिति बनी रहती थी।

ब्लैकमेलिंग और पैसों के लेनदेन का विवाद पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मोनिका ने उससे साढ़े तीन लाख रुपये लिए थे और वह उनके संबंधों के बारे में उसकी पत्नी को बताने की धमकी दे रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। घटना वाले दिन आरोपी ने मोनिका को अपने फ्लैट पर बुलाया था, जहां बहस इतनी बढ़ गई कि रविंद्र ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

ऑनलाइन चाकू मंगाकर ठिकाने लगाया शव हत्या के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने की नीयत से ऑनलाइन एक बड़ा चाकू मंगवाया और शव के टुकड़े कर दिए। उसने शव के कुछ हिस्सों को फ्रिज में छिपा दिया, जबकि सिर और हाथों को रविवार को अदाविवरम के पास एक सुनसान इलाके में ले जाकर जला दिया। पुलिस ने आरोपी के फ्लैट से फ्रिज में रखे अवशेष बरामद कर लिए हैं। पुलिस अब उन सभी स्थानों की पहचान कर रही है जहां आरोपी ने शव के अन्य अंगों को फेंका था।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *