सोनकर समाज द्वारा भव्य रामनवमी महोत्सव आज, बाइक रैली और शोभायात्रा में शामिल होंगे सांसद व विधायक

चारामा रामनवमी के पावन अवसर पर सोनकर समाज चारामा राज के द्वारा श्री राम नवमी महोत्सव का आयोजन नगर चारामा में 27 मार्च शुक्रवार को सोनकर समाज भवन में किया जा रहा है, इस रामनवमी महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें सुबह 10:00 बजे समाज के द्वारा भव्य बाइक रैली पूरे नगर में निकाली जाएगी, दोपहर 1:00 कार्यक्रम में अतिथियों का आगमन होगा और शाम 5:00 बजे से भव्य शोभा यात्रा पूरे नगर में निकाली जायेगी,दोपहर को समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम का
उद्‌घाटन व द्वीप प्रज्जवल आगन्तुक अतिथिगण जिसमे
मुख्य अतिथि भोजराज नाग (सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर),अध्यक्षता विशिष्ट अतिथि, तुलसी राम सोनकर (अध्यक्ष सोनकर समाज राज चारामा),अति विशिष्ट अतिथि सावित्री मनोज मण्डावी (विधायक भानुप्रतापपुर क्षेत्र),
आलोक ठाकुर (प्रदेशाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा छ.ग.) भुनेश्वर नागराज (अध्यक्ष नगर पंचायत चारामा), ठाकुर राम कश्यप (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत चारामा)
,नरेन्द्र यादव (पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग छ.ग.)
ओमप्रकाश साहू (अध्यक्ष मण्डल भाजपा चारामा)
विशेष अतिथि : यशवंत शाकार (उप पुलिस अधीक्षक), चेतन सोनकर (प्रदेश महामंत्री सोनकर समाज छ.ग.),
अंजू धर्मेन्द्र सोनकर (उपाध्यक्ष नगर पंचायत चारामा), मंजू सुभाष सोनकर (पार्षद वार्ड क्र. 14), गितेश्वरी शिव सोनकर (पार्षद वार्ड क्र. 02),मान. लोकेश सोनकर (पार्षद वार्ड क्र. 06)
एवं समस्त पार्षद नगर पंचायत चारामा व समाज के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी महेश सोनकर समाज पदाधिकारी ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *