भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, महाआरती और झांकियों के साथ गूंजा जय श्रीराम

चारामा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी नगर चारामा में श्रीराम जन्मोत्सव समिति एव नगरवासियो के सहयोग से रामनवमी का पर्व 26 मार्च गुरुवार को भव्य रूप से मनाया गया। संध्या 07 बजे से नगर के प्रतिक्षा बस स्टैण्ड मे भगवान श्रीराम की भव्य महाआरती की गई, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसके बाद भव्य शोभा यात्रा पुरे नगर में निकाली गई ।

शोभायात्रा के दौरान युवक युवतिया पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए, युवक उद्योग के द्वारा अपने हाथों में भागवत ध्वज लेकर भगवान श्री राम और धार्मिक गीतों पर नृत्य किया गया,शोभा यात्रा बस स्टैण्ड से प्रारंभ होकर हायवे से कोरर चौक होते हुए नगर के सदर बाजार से होते नाकापारा से बस स्टैण्ड चारामा में समाप्त हुई, शोभा यात्रा में भगवान श्री राम, सीता और लक्ष्मण भगवान की झांकी भी निकाली गई,वही भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा के दर्शन प्राप्त कर लोगों ने आर्शीवाद प्राप्त किया, समिति की और से सभी को प्रसाद वितरण किया गया,इस शोभायात्रा में सभी हिन्दु भाई बहन सहित राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि गण भी शामिल रहे, और पुलिस की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *