जिले के डेढ़ हजार से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों के खाते में डेढ़ करोड़ रुपए अंतरित

कोरिया 15 मार्च 2026/ बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों से प्रदेश के लाखों भूमिहीन कृषि मजदूरों के खाते में करोड़ों की राशि हस्तांतरित की गई वहीं जिले के 1 हजार 528 भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में लगभग 1.52 करोड़ की राशि हस्तांतरित किया गया।

जिला प्रशासन के तत्वाधान में आज ब्लॉक स्तरीय दीनदयाल भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पटना तहसील के पंडित ज्वाला प्रसाद शासकीय महाविद्यालय व सामुदायिक भवन सोनहत में कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के हितग्राही उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *