मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न की तेज आवाजों से नगरवासी व व्यवसायी हो रहे परेशान

0 स्थानीय , नगरपालिका व पुलिस प्रशासन की सुस्ती से इनके हौसले बुलंद 00 होली के दिन से कार्यवाही किए जाने का आश्वासन भी अधूरा 0

दिलीप गुप्ता

सरायपाली:- नगर में पिछले कई वर्षों से मोटरसाइकिलों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज व तीव्र गति से वाहन चलाने का एक फैशन हो गया है । इसी तरह नगर से गुजरने वाली बसों में भी कानफाडू प्रेशर हॉर्न के उपयोग से नगर के नगरवासी व व्यवसायी काफी परेशान हो चुके हैं । इनके खिलाफ समुचित कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं । पुलिस द्वारा समय समय पर कार्यवाही किए जाने हेतु चेकिंग पॉइंट लगाकर दो पहिया वाहनों की चेकिंग की जाती है पर यह चेकिंग लाइसेंस , रजिस्ट्रेशन , हेलमेट व 3 सवारियों के चालान व जुर्माने तक ही सीमित हो जाती है ।

विगत कुछ माह पूर्व तक पुलिस द्वारा एक दो बार कार्यवाही किए जाने के बाद किसी प्रकार की कठोर कार्यवाही नहीं किए जाने से मोडिफाइड साइलेंसरो व तेज आवाजों के प्रेशर हॉर्न के उपयोग की शिकायतें बढ़ने लगी है । दुखद बात यह है कि इस संबंध में एसडीओपी व टीआई को भी कई बार समाचारों के माध्यम से अवगत कराया गया किंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी । ज्ञातव्य हो कि नगर में विभिन्न दो पहिया वाहनों व खासकर बुलेट गाड़ी में अनेक युवकों द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर नगर में तेज व फटाखों की आवाजों की तरह ध्वनि युक्त साइलेंसर लगा कर तेज स्पीड में गाड़ियां चलाई जा रही है इससे एक ओर ध्वनि प्रदूषण के साथ साथ व्यवसायियों व राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । इस कार्य में मोटरसाइकिल मैकेनिकों के यहां काम करने वाले युवाओं की संलिप्तता अधिक है ।

गौरवपथ चौड़ा व सुविधायुक्त बन जाने से युवाओं मे तेज गति से वाहन चलाने का जैसे जुनून सवार हो गया है । वहीं अनेक नाबालिको को भी वाहन चलाते देखा जा सकता है। निडर व निर्भय होकर असुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के कारण अनेकों बार दुर्घटनाएं भी घट चुकी है किंतु इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हो रहा है । नगर में छोटे व नाबालिक बच्चों को बैगर किसी डर के पालकों द्वारा भी वाहन दे दिए जाने से अनेकों बार दुर्घटनाएं होते होते बची है । पदमपुर मार्ग मे दुर्गा मंदिर के आसपास इस तरह की अनेक घटनाएं घट चुकी हैं तो वहीं मौतें भी हो चुकी है ।नगर में दो पहिया वाहनों के अनेक ऑटो पार्ट्स वालो की दुकान हैं तो वहीं अनेक मेकेनिक भी हैं ।

कुछ वर्षों पूर्व पूर्व टीआई द्वारा इस तरह की घटनाओं को रोके जाने हेतु नगर के सभी ऑटो पार्ट्स दुकानदारों व मोटर साइकिल मैकेनिकों की एक मीटिंग थाना परिसर में रखो गई थी । सभी को मोडिफाइड साइलेंसर से होने वाले नुकसानों व कानून की जानकारी दी गई थी तथा मोटरसाइकिल ऑटो पार्ट्स वालो व मैकेनिकों को समझाइश व चेतावनी भी दी गई थी कि वे अपने दुकानों में मोडिफाइड साइलेंसर का विक्रय न करें साथ ही जो विभाग से सर्टिफाइड साइलेंसर ही बेचैन साथ ही मैकेनिकों को भी कहा गया था कि वे किसी भी दो पहिया वाहनों नेवल मोडिफाइड साइलेंसर न लगाएं । जांच व शिकायत मिलने पर सभी दोषियों पे वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । इस प्रयास के बाद कई महीनों तक इस तरह की शिकायतों से राहत मिली थी किंतु उसके बाद पुलिस विभाग द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण यह समस्या पहले से और बढ़ गई है । विगत दिनों थाना परिसर में होली के अवसर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी । बैठक समाप्ति के बाद इस संवाददाता द्वारा एसडीओपी ललिता मेहर व टीआई नितेश ठाकुर को मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ कार्यवाही किए जाने हेतु ध्यान आकृष्ट कराया गया था उन्होंने होली के दिन से ही यह कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया था किंतु आज एक माह से अधिक समय व्यतीत हो जाने के बावजूद मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर घूमने वाले पर कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण इनकी संख्याओं में और बढ़ोतरी हो रही है । वहीं ऑटो पार्ट्स दुकानों में अनेक प्रकार के आवाजों से युक्त साइलेंसर( बिना मानकों वाले ) बेधड़क विक्रय किया जा रहा है । इसी तरह नगर से गुजरने वाले अनेक यात्री बसों में भी वाहन चालकों द्वारा प्रेशर हॉर्न लगाकर तेज आवाजों से नगर से गुजर रहे हैं जिससे आम नागरिकों व राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । नगर से गुजरने वाली मुस्कान , साईं , शताब्दी , मेट्रो , रॉयल , के साथ ही अनेक बसों में तेज आवाज युक्त प्रेशर हॉर्न लगे मिल जाएगा ।नगरवासियों के साथ ही अनेक सामाजिक , राजनैतिक , व्यापारिक संगठनों ने स्थानीय प्रशासन से पुन अनुरोध किया है कि की ऐसी मीडिफाइड साइलेंसरों व बसों में लगे प्रेशर हॉर्न लगाए वाहन चालकों पर सख्ती पूर्वक कार्यवाही करते हुवे ऐसे साइलेंसरों व प्रेशर हॉर्न को वाहनों से निकलकर उन्हें सख्त चेतावनी व हिदायत देकर इन्हें रोका जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *