वनबंधु परिषद महिला समिति ने कराया सुंदरकांड पाठ, फूलों की होली से भक्तिमय हुआ माहौल

रायपुर। वनबंधु परिषद महिला समिति द्वारा राजधानी रायपुर स्थित मारुति लाइफ स्टाइल (कोटा) के मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ और भजन का भव्य आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्ति, उत्साह और आनंद से सराबोर रहा।

प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से सुंदरकांड पाठ में सहभागिता निभाई। भजनों की प्रस्तुति से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण फूलों की होली रही, जिसमें सभी महिलाओं ने प्रेम, उल्लास और सौहार्द के साथ भाग लिया। फूलों की सुगंध और रंगों से सजा यह आयोजन बेहद सुंदर और यादगार बन गया।

महिला समिति की अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया कि सुंदरकांड पाठ मधु मित्तल द्वारा किया गया। इस दौरान राजश्री शैल यदु और संध्या गुप्ता ने भी मधुर वाणी में सुंदरकांड पाठ की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

समिति की सचिव सरिता रेखानी ने कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला समिति की बहनों के सहयोग, समर्पण और उत्साह से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *