रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के अंतर्गत आबकारी आरक्षक के 200 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण अपडेट प्राप्त हुआ है। विभाग ने इस भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से इन पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसके तहत लिखित भर्ती परीक्षा (ABA25) का आयोजन 27 जुलाई 2025 को किया गया था, जिसका परिणाम पूर्व में ही व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया था।
व्यापम द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मापदंड परीक्षण किया गया। इस प्रक्रिया में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से अंतिम चयन के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों की सूची अब विभाग द्वारा सार्वजनिक कर दी गई है।
