कोरिया, 19 मार्च, 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत विकासखंड स्तर पर लेखा सह एम.आई.एस. सहायक (अ.पि.व. मुक्त – 01) के स्वीकृत संविदा रिक्त पद की भर्ती हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय सायं 5 बजे तक अपना आवेदन पत्र पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरिया (छत्तीसगढ़) के पते पर भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
रिक्त पद से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला कोरिया की आधिकारिक वेबसाइट https://korea.gov.in पर उपलब्ध है, जहां से अभ्यर्थी इसे देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त अन्य जानकारी जिला पंचायत कोरिया के सूचना पटल पर भी उपलब्ध कराई गई है।