बीजापुर : 196 बटालियन, केरिपुबल ने शालीन,पुलिस महानिरीक्षक, CG Sector, बी. एस. नेगी, पुलिस उप महानिरीक्षक (परि.) केरिपुबल, रेंज बीजापुर के कुशल मार्गदर्शन मे एवं कुमार मनीष, कमांडेंट-196 की अध्यक्षता में, गाँव पेरमपल्ली, बीजापुर (छत्तीसगढ़) में प्रेमजीत (सहा. कमा.) कैम्प कमाण्डर), निरीक्षक दीपक, निरीक्षक रूप सिंह गुर्जर की उपस्थिति में एफ/196 वी वाहिनी ने सिविक एक्शन कार्यक्रम एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ साई कृष्णा, शुभम नितिन पँवार, चिकित्साधिकारी 196 वी वाहिनी की उपस्थिति में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे ड्रम, कंबल, सोलर लैंप, कृषि कार्य के लिए कृषि संसाधन, पंप के साथ साथ स्कूल के बच्चों के लिए बैग, पाठ्य एवं लेखन सामग्री, कपड़े, खेल-कूद का सामान, जूते इत्यादि का भी वितरण किया गया । इसके साथ आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ साई कृष्णा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी 196 वी वाहिनी, शुभम नितिन पँवार, चिकित्साधिकारी एवं उनके साथ मेडिकल स्टाफ द्वारा ग्रामवासियों का मुफ़्त स्वास्थ्य का परीक्षण, मलेरिया जांच भी की गई। चिकित्सा शिविर में आये ग्रामीणों बुजुर्गो महिलाओं और बच्चों को उनकी जाँच करने के उपरांत आवश्यक दवाइयाँ भी वितरित की गईं। इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रेमजीत (सहा. कमा.), कैम्प कमाण्डर, व डॉ साई कृष्णा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने पेरमपल्ली के ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी निजी व स्थानीय समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली, पेरमपल्ली के सरपंच और सभी सम्मिलित ग्रामीणों ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की ओर अपनी ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केरिपुबल के स्थानीय नागरिकों की जनसेवा के लिए लगातार आयोजित किए जा कार्यक्रमो और शांति व्यवस्था के लिए किए जा रहे अन्य प्रयासों की भी सराहना की। स्थानीय निवासियों ने इन कार्यकर्मों मे लगातार अपनी सहभागिता देने का भी आश्वासन दिया l इस अवसर पर एफ/196 वाहिनी कैम्प के जवानों ने सभी ग्रामीणों, बच्चों व महिलाओ के लिए जलपान की व्यवस्था भी की थी।
196 वी वाहिनी के द्वारा अपने परिचालन क्षेत्र में लगातार की जा रही यह पहल सुरक्षा बलों एवं स्थानीय जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं समन्वय को अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ओर जनसेवा के यह प्रयास लगातार जारी रहेंगे।