सियासी उबाल : कांग्रेसी दिग्गज की गिरफ्तारी पर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, बोले— यह लोकतंत्र की हत्या है!

गरियाबंद। प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्ति जनक टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता विनोद तिवारी की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।गिरफ्तारी से नाराज जिला कांग्रेस अध्यक्ष संग कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रकट कर गिरफ्तारी की निंदा किए और इस गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताए।
जानकारी के अनुसार,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस घटना के सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होकर विरोध व्यक्त किए।इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने और विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार विरोध की आवाज को दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है। कांग्रेसियों ने इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की।


कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कांग्रेस नेता को रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।“देश में लोकतंत्र है और हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है,लेकिन भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है। हम इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध करते हैं।”
गिरफ्तारी के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। अब देखना होगा कि यह मामला आने वाले दिनों में राजनीतिक रूप से कितना तूल पकड़ता है।इस दौरान जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा,संजय नेताम,सनी मेमन,नीरज ठाकुर,आबिद ढेबर,छगन यादव,राजेश साहू,जुनैद खान,रमिज राजा,रमेश शर्मा,पन्नालाल ध्रुव,पहलाद यादव,मेघराज बघेल,लखन साहू,उमेश डोंगरे,चेतन सिंह,सतीश चौरे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *