श्री सत्य साई बाबा जन्म शताब्दी वर्ष पर 15 मार्च को भिलाई में विशाल मैराथन, 2300 से अधिक प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

रमेश गुप्ता भिलाई। भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर श्री सत्य साई सेवा संगठन द्वारा देशभर में विभिन्न सेवा एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भिलाई के जयंती स्टेडियम, सेक्टर-10 से 15 मार्च को सुबह 6 बजे विशाल मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दो हजार से अधिक धावक हिस्सा लेंगे।
यह आयोजन भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे “फिट इंडिया” अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन श्री सत्य साई सेवा संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है।
संगठन के जिला अध्यक्ष वी. संदीप नायडू ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस कार्यक्रम के लिए लगभग 15 दिन पूर्व पंजीयन प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें कुल 2301 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया है। पंजीकृत प्रतिभागियों को 14 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक टी-शर्ट वितरित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि “श्री सत्य साई रन एंड राइड” किसी प्रकार की प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि शांति, एकता और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने वाला जन-जागरूकता अभियान है। पारंपरिक मैराथन की तरह इसमें जीत-हार की अवधारणा नहीं है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न स्वरूप पदक (मेडल) प्रदान किया जाएगा और सहभागिता का ई-प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला प्रशासन, भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, श्री सत्य साई सेवा संगठन तथा श्री सत्य साई ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।
यह कार्यक्रम डॉ. टी. रामा राव (प्रांत अध्यक्ष, सत्य साई सेवा संगठन छत्तीसगढ़) के मार्गदर्शन, डॉ. अरुण शिवम पटनायक (राज्य प्रभारी) के संरक्षण तथा जिला अध्यक्ष संदीप नायडू के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का समन्वय अंजलि पिल्लई (राष्ट्रीय उप सेवादल समन्वयक) और देवेंद्र स्वैन द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति संयोजक भिलाई मनीष कुमार एवं समिति संयोजक दुर्ग गौरव सिंह ठाकुर के साथ श्याम, पूजा साहू, दिलीप ठाकुर, श्रीनिवास राव, अन्नपूर्णा राव, वीना सोनी, नंदा पिल्लई, सोमेश राव, प्रकाश राव, सौरभ पांडेय, संध्या चेट्टी, अंजनेय शर्मा, आर. शास्त्री, यमला साहू, नितिन नीमा, अशोक चौधरी सहित अनेक साई सेवक, साई युवा और श्रद्धालु सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *