भानुप्रतापपुर।भारतीय जनता पार्टी के संकेत नशीने ने गैस सिलेंडर को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की किल्लत नहीं है। कुछ राजनीतिक दल जानबूझकर भ्रम और भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो पूरी तरह गलत और भ्रामक है*।
संकेत नशीने ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा आम जनता की जरूरतों को प्राथमिकता दी है और गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।
जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल जनता के बीच अनावश्यक भय फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता अब ऐसी भ्रामक राजनीति को समझ चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें और सामान्य रूप से गैस सिलेंडर की बुकिंग करते रहें। सरकार और प्रशासन समय समय पर निगरानी कर रही की किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा ना हो
गैस सिलेंडर को लेकर राजनीतिक दल जानबूझकर भ्रम फैला रहे-संकेत नशीने

13
Mar