रिसेप्शन में मलाइका ने डीप नेक गाउन में ढाया कहर….

मुंबई: टेलीविजन की मशहूर अदाकारा कृतिका कामरा और जाने-माने क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर की शादी के बाद अब उनकी ग्रैंड पोस्ट-वेडिंग पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 11 मार्च को सादगी से शादी के बंधन में बंधने के बाद, इस कपल ने बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के अपने दोस्तों के लिए एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया।

मलाइका अरोड़ा का ‘सिल्वर’ अवतार इस पूरी शाम की सबसे बड़ी हाईलाइट मलाइका अरोड़ा रहीं। मलाइका जैसे ही सिल्वर शिमरी डीप-नेक गाउन में पहुंचीं, सबकी निगाहें उन पर टिक गईं। सिल्वर नेकपीस और अपने कातिलाना अंदाज के साथ उन्होंने पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगा दिया। उनके साथ उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी पति शकील लदाक के साथ नजर आईं।

क्रिकेट और बॉलीवुड का अनोखा संगम पार्टी में ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे। वहीं, युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ और वीरेंद्र सहवाग भी इस जश्न की रौनक बढ़ाते दिखे। जहीर खान और सागरिका घटगे की जोड़ी ने भी महफिल में चार चाँद लगाए।

सूट-बूट में गौरव और व्हाइट गाउन में कृतिका रिसेप्शन के दौरान न्यूली वेड कपल के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। कृतिका कामरा ने व्हाइट कलर का स्टाइलिश गाउन पहना था, जिसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। वहीं, गौरव कपूर ब्लैक क्लासिक सूट में काफी हैंडसम नजर आए।

ये सितारे भी आए नजर बॉलीवुड से विद्या बालन, ऋचा चड्ढा-अली फजल, फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर और नेहा धूपिया-अंगद बेदी जैसे पावर कपल्स ने भी इस पार्टी में शिरकत की। यह शाम खेल और मनोरंजन की दुनिया के सितारों के मिलन का एक यादगार गवाह बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *