जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गुरदीप सिंह ढींढसा ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

भानुप्रतापपुर। कांग्रेस संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भानुप्रतापपुर के सक्रिय कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह ढींढसा को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
गुरदीप सिंह ढींढसा ने कहा कि उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू, भानुप्रतापपुर की लोकप्रिय विधायक सावित्री मनोज मंडावी, सचिव राजेश तिवारी तथा जिला अध्यक्ष बसंत यादव का विशेष रूप से धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और कांग्रेस पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
ढींढसा ने आगे कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती देने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने के लिए वे लगातार सक्रिय रहेंगे।
गौरतलब है कि गुरदीप सिंह ढींढसा लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं, जिसके चलते संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *