स्मार्टफोन टॉर्च के 4 जादुई हैक्स: सिर्फ उजाला ही नहीं, मुसीबत में जान भी बचा सकती है आपके फोन की फ्लैशलाइट, जानें कैसे…

नई दिल्ली। ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन की फ्लैशलाइट का इस्तेमाल सिर्फ अंधेरे में रास्ता देखने या फोटो खींचने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके फोन की यह छोटी सी लाइट टॉर्च से कहीं ज्यादा पावरफुल है? टेक्नोलॉजी के इस दौर में स्मार्टफोन फ्लैशलाइट के ऐसे कई अनोखे इस्तेमाल हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्लैशलाइट आपकी सेहत का हाल बताने से लेकर इमरजेंसी में मददगार साबित हो सकती है।

आइए जानते हैं स्मार्टफोन टॉर्च के 4 सबसे बेहतरीन और प्रोडक्टिव इस्तेमाल:

1. दिल की धड़कन (Heart Rate) मापना सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन आपकी फ्लैशलाइट हार्ट रेट सेंसर की तरह काम कर सकती है। जिस तरह स्मार्टवॉच लाइट सेंसर से धड़कन मापती है, वैसे ही कई ऐप्स फ्लैशलाइट के जरिए आपकी उंगली की नसों में खून के बहाव को ट्रैक कर दिल की धड़कन बता सकते हैं। सैमसंग जैसे कई ब्रांड्स यह फीचर इनबिल्ट भी देते हैं।

2. साइलेंट मोड पर भी नहीं मिस होगी कॉल अगर आप ऑफिस या मीटिंग में फोन साइलेंट रखते हैं और जरूरी कॉल मिस होने का डर रहता है, तो ‘फ्लैश अलर्ट’ फीचर आपके काम का है। इसे ऑन करने पर कॉल या नोटिफिकेशन आते ही फ्लैशलाइट ब्लिंक (जल्न-बुझना) करने लगती है, जिससे आपको बिना आवाज के भी पता चल जाता है कि कोई याद कर रहा है।

3. संकट में बन सकती है ‘लाइफ सेवर’ (SOS) अगर आप कहीं फंस गए हैं या रास्ता भटक गए हैं, तो फ्लैशलाइट का इस्तेमाल SOS सिग्नल भेजने के लिए किया जा सकता है। यह मोर्स कोड (Morse Code) के पैटर्न पर जलती है, जो दूर से ही बचाव दल का ध्यान खींच सकती है। आजकल कई स्मार्टफोन्स में टॉर्च सेटिंग के अंदर ही SOS का विकल्प मिलता है।

4. मैग्निफाइंग ग्लास की तरह इस्तेमाल अक्सर कम रोशनी में छोटी चीजों को पढ़ना मुश्किल होता है। ऐसे में फोन के कैमरे के साथ फ्लैशलाइट ऑन करने पर यह एक बेहतरीन मैग्निफाइंग ग्लास बन जाता है। लाइट की वजह से कैमरा बारीकियों पर बेहतर फोकस कर पाता है और आप धुंधली या छोटी लिखावट को साफ पढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *