रायपुर। सिलतरा में एक निर्माणाधीन प्लांट में सिल्ली गिरने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई। कई अन्य मजदूर मलबे में दबे हैं। घटना सिलतरा चौकी क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार, 6 मजदूरों के शव श्री नारायणा अस्पताल पहुंचाए गए हैं। आधा दर्जन से अधिक घायलों को देवेंद्र नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभी भी कुछ मजदूर मलबे में फंसे हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा पिलेट्स बनाने वाली इकाई में हुआ, जहां निर्माणाधीन हिस्से के ढहने के समय दर्जनभर मजदूर मौजूद थे।