महासमुंद। एंबुलेंस का दुरुपयोग कर गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने एंबुलेंस से 520 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ओडिशा के भवानीपटना से गांजा लेकर महाराष्ट्र के नागपुर जा रहे थे। टेमरी चेक पोस्ट पर पुलिस ने एंबुलेंस की तलाशी ली और गांजा बरामद किया। तीनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
कोमाखान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।