बोरे में मिली 5 साल की मासूम, पड़ोसी ने अपहरण कर की दरिंदगी; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रमेश गुप्ता दुर्ग । थाना उतई क्षेत्र के बंजारी पारा में शनिवार दोपहर एक पाँच वर्षीय बच्ची के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के करने की बात सामने आई है । पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे परिजनों ने बच्ची के लापता होने की सूचना थाना उतई में दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। तलाश के दौरान एक खंडहर के पास झाड़ियों में बोरे में बंद अचेत अवस्था में बच्ची मिली, जिसमें उसका पैर बाहर दिखाई दे रहा था।
बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के बाद उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।


पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते संदेही आरोपी धनेश्वर साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । आरोपी बच्ची का पड़ोसी है और नशे का आदी बताया जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *