नगरपालिका द्वारा अवैध कब्जा हटाये जाने हेतु कई बार दिया गया था नोटिस जिसके बाद चला बुलडोजर
राजकुमार मल
भाटापारा- नगरपालिका पालिका प्रशासन व राजस्व विभाग, विद्युत विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे पटपर रोड स्थित अशफाक कबाडी दुकान के अवैध कब्जा को हटाया गया जो कि अवैध कब्जा के रुप मे कबाड़ी का समान 5 एकड मे फैला हुआ था लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के शहर के अंतिम छोर मे स्थित उक्त जमीन को कलेक्टर द्वारा कुल 14 एकड कि जमीन नगरपालिका को 2012 मे आबंटित किया गया था
अवैध कब्जा हटाये कई दिये गये थे नोटिस
नगरपालिका प्रशासन से लिये गये जानकारी के अनुसार मुख्य नगरपालिका अधिकारी जफर खान ने बताया कि पटपर रोड स्थित अवैध कब्जा स्थित कबाड़ी दुकान के कब्जे को हटाये जाने हेतु नगरपालिका प्रशासन द्वारा लगातार नोटिस दिया गया जिसका कोई भी सकरात्मक जवाब नही दिया जाता था एवं उक्त अवैध कब्जा विगत 15 सालों से किया जाना बताया गया वही मुख्य नगरपालिका अधिकारी जफर खान ने कहा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना के लिये नगरपालिका को अपने अधिकार क्षेत्र स्थित शासकीय जमीन कि आवश्यकता है और भी शासकीय जमीन पर अवैध अतिक्रमण करेगा उस उचित कारवाई किया जायेगा
अवैध कब्जा के कारवाई के दौरान कबाडी के समान संयुक्त टीम के द्वारा जप्ती किया गया जो कि यह करोड़ों के कबाडी समान 5 एकड तक फैलाकर अतिक्रण कर रखा गया था जिसमें विभिन्न मशीनरी समान मिलों से सम्बंधित समान मोटरसाइकिल व चारचक्का गाडी समान विद्युत से जुडे विभिन्न प्रकार के समान के साथ साथ अन्य कई कीमती समान था वही ग्रामीण थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने जानकारी लेने पर बताया कि कारवाई के दौरान चोरी के समान भी पाया गया जो जाँछ का विषय है वही समाचार लिखे जाने तक कारवाई जारी है व अतिक्रमण का पैमाना व्यापक स्तर पर होने के कारण आगे भी कारवाई निरन्तर जारी रहेगी
सबसे बडे कारवाई मे अवैध कब्जाधारीयों मे हडकम्प
गौरतलब है कि 5 एकड मे फैले 15सालों के इस अवैध कब्जे कि कारवाई से अवैध कब्जा धारीयों मे हडकंप मचा हुआ है जो कि आने वाले दिनों मे नगरपालिका के जमीन पर लम्बे समय से भारी पैमाने पर अवैध अतिक्रमण कर बैठे अवैध अतिक्रमण धारीयों पर आगे भी अतिक्रमण मुक्त कराये जाने हेतु कारवाई जारी रहेगी जो कि इस अतिक्रण मुक्त के कारवाई से अतिक्रमण धारीयों मे हडकंप मचा हुआ ।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा ने कहा कि–
“नगर की शासकीय भूमि जनता की संपत्ति है। इसे किसी भी व्यक्ति द्वारा निजी उपयोग हेतु अवैध रूप से कब्जा करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि नगर के विकास में बाधा भी है। पिछले 15 वर्षों से लंबित इस प्रकरण में बार-बार नोटिस देने के बावजूद सहयोग न मिलने पर आज कठोर कार्रवाई करना आवश्यक हो गया था।
नगर पालिका को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, अधोसंरचना विकास एवं सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार हेतु भूमि की आवश्यकता है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएग
यह कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि कानून के पालन एवं नगरहित में की गई है। आने वाले समय में भी जहां-जहां शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाएगा, वहां विधिसम्मत और सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
आज के इस कारवाई मे तहसीलदार यशवंत राज मुख्य नगरपालिका अधिकारी जफर खान ग्रामीण थाना प्रभारी हेमंत पटेल विद्युत विभाग एई पूजा महिलांग वहीं नगरपालिका कर्मचारियों मे राजस्व निरीक्षक अजय नायडू ग़जहँस ठाकुर सौरभ ठाकुर रवि ध्रुव सचिन मसीह कन्हैया ठाकुर देव कुमार बंजारे वैष्णव राकिब बाठिया सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे